हिमाचल प्रदेश यात्रा गाइड: Some Untouched Destination of Himachal

0
163
हिमाचल प्रदेश यात्रा गाइड
हिमाचल प्रदेश यात्रा गाइड: कुछ अनछुऐ स्थान, हिमाचल प्रदेश हिमालय की गोद में बसा का एक उत्तरी भारतीय राज्य है। जो अपनी सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य के लिये जाना जाता है। हिमाचल को देवभूमि भी कहाँ जाता है, यह सुंदर पहाड़ी शहरों और एक सादगी को अपने अंदर समाये हुऐ है।
 

हिमाचल प्रदेश यात्रा गाइड अपनी एक मजबूत तिब्बती उपस्थिति के लिये भी जाना जाता है। यह अपने प्रसिद्ध बौद्ध मंदिरों और मठों के साथ-साथ इसके जीवंत तिब्बती नव वर्ष समारोह में परिलक्षित होता है। धार्मिकता और आध्यात्मिकता के आलावा यह क्षेत्र एडवेंचर चाहने वालो ले लिये भी अपने ट्रैकिंग, चढ़ाई और स्कीइंग क्षेत्रों के पसंदीता क्षेत्रों के लिए भी जाना जाता है।

——-हिमाचल प्रदेश यात्रा गाइड——-

हिमाचल प्रदेश यात्रा गाइड, भारत का सबसे लोकप्रिय और आसानी से उपलब्ध होने वाला हिल स्टेशन है। यहां आपको बेहद खूबसूरत और सादगी से भरे लोग और इसके अतिरिक्त कुछ सबसे सुंदर हिमालय की बर्फीली चोटियां और बहती हुई नदीया देखने को मिलेंगी। खूबसूरत सेब के बगीचे और चाय की खेती इसकी सुंदरता में और इजाफा करती है। 

एडवेंचर्स को चाहने वालो के लिये यहाँ ट्रैकिंग से लेकर पैराग्लाइडिंग तथा दुनिया के रोमांचित करने वाले रास्तों पर रोड-ट्रिप जैसे साहसिक गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है। यहाँ निर्वासित तिब्बती सरकार और बौद्ध नेता परम पावन दलाई लामा का घर भी है। 

हिमाचल प्रदेश यात्रा गाइड: Some Untouched Destination of Himachal

वैसे तो पूरा हिमाचल ही एक Tourist Destination है, जहाँ एक से एक खूबसूरत नज़ारे है। लेकिन यदि आप भीड़-भाड़ से दूर प्राकृतिक नजारो का आनंद लेना चाहते है, तो इसके लिये हिमाचल एक उपयुक्त स्थान है। ऐसे ही कुछ स्थानों का विवरण यहाँ दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश यात्रा गाइड

——-हिमाचल प्रदेश यात्रा गाइड——-

  • हैलन घाटी (Hallan Valley)

ऑफबीट जगह को ढूढ़ने वाले अधिकांश पर्यटकों को हैलन वैली के अस्तित्व के बारे में बहुत ही कम जानकारी है, वो अक्सर मनाली तक ही सिमट के रह जाते है। हैलन घाटी सबसे छोटी घाटियों में से एक है, इसके घाटी के दोनों ओर एक दर्जन से अधिक गाँव नहीं हैं, यह मोटर वाहन योग्य सड़क के साथ लगभग 6 किमी तक ही फैला हुआ है। 

यहाँ पर खाने-पिने या ठहरने के लिये कोई भी गेस्ट हाउस नहीं है, इसलिये यहाँ रुकने की इच्छा रखने वाले के लिये एकमात्र विकल्प गांव ही है। यह स्थान उन लोगो के लिए है, जो सामान्य पर्यटक राह से दूर रहना चाहते हैं, और एक अनछुई हुई हिमाचली जिंदगी को अनुभव करना चाहते हैं। यदि आप करीब से हिमाचली संस्कृति को समझना चाहते है, तो उसके लिये हैलन घाटी सबसे उपयुक्त स्थान है।

  • सेथन 

मनाली जैसे भीड़-भाड़ वाले पर्यटन स्थान के विपरीत, सेथन एकांत चाहने वाले यात्रियों के लिए एक पसंदीदा जगह है। सेथन से, गाँव के आसपास की धौलाधार पर्वतमाला तथा ठीक इसके बगल से बहती हुई ब्यास नदी को भी देखा जा सकता है। यदि अपनी छुट्टी का विचार भीड़ से दूर आराम करने ले लिये तथा शरीर और मन को पुनर्जीवित करने के बारे में सोच रहे है, तो इसके लिये सेथन सबसे अच्छी जगह है।

——-हिमाचल प्रदेश यात्रा गाइड——-

  • तिब्बती संस्कृति का केंद्र मैकलॉड गंज

मैकलॉड गंज को हिमाचल का लिटिल ल्हासा के रूप में भी जाना जाता है। मैक्लॉडगंज और धर्मशाला बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा का निवास और निर्वासन में तिब्बती सरकार का स्थल है। यहां आकर आप बौद्ध भिक्षुओं की आनंदमयी संगती प्राप्त कर सकते है, और धार्मिक लाभ को भी प्राप्त कर सकते है।

यहाँ रहकर आप तिब्बत की सीमाओं के बाहर बसे तिब्बत तथा उसके वास्तविक और जागरूक रूप को महसूस कर सकते है। मैकलोड गंज के पास कई ट्रैकिंग मार्ग भी हैं। इसमें करेरी झील, नड्डी धर्मशाला, भागसुनाग झरना और त्रियुंड शामिल हैं।

  • पार्वती घाटी

पार्वती घाटी ब्यास नदी के साथ पार्वती नदी के संगम स्थित है, यहाँ पार्वती नदी इस घाटी के माध्यम से पूर्व की ओर चलती है। इस जगह के आसपास के कुछ सबसे लोकप्रिय शहर है, जहाँ आपको आराम करने के लिए एक गर्म पानी का झरना भी मिलता है।

  • पराशर झील

पराशर 13 वीं सदी के पगोडा-जैसे मंदिरो और पराशर झील में स्थित एक रहस्यमयी तैरते हुऐ द्वीप के लिए प्रसिद्ध है। इन दोनों के साथ कई किंवदंतियां जुड़ी हुई हैं। हालांकि पाराशर झील हाल के कुछ वर्षों से भारतीय पर्यटकों के लिये एक लोकप्रिय स्थान के रूप जुड़ता जा रहा है। इसके आसपास अभी भी कई ऐसे शांतिपूर्ण ठिकाने हैं, जहाँ पर आप अपना शिविर लगा सकते हैं, और इस जगह की शांति का आनंद ले सकते हैं।

——-हिमाचल प्रदेश यात्रा गाइड——-

हिमाचल प्रदेश यात्रा गाइड

  • चंचल दर्रा और पाब्बर घाटी

चंबल दर्रा और पाब्बर घाटी शिमला जिले का सबसे ऊँचा स्थान है। यह समुद्र तल से 3,700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह चांसल दर्रा और रोहतांग दर्रा (समुद्र तल से 3,900 मीटर) जितना ही ऊँचा है, और वर्ष के अधिकांश समय बर्फ से ही ढका रहता है। 

यह डोडरा क्वार का प्रवेश द्वार है, जो आपको रूपला दर्रा तक लेकर जाता है। हालांकि इस जगह के बारे में ज्यादा कुछ खास नहीं है, और इसे आप हिमालय के अन्य मोटरसाइकिल मार्ग की तरह ही पाएंगे।

  • सांगला घाटी

सांगला घाटी 20 किमी के दायरे की एक छोटी भूमि पर फैली हुई हिमालय की सबसे छोटी घाटियों में से एक है। लेकिन इसकी सुंदरता अपने आप में अनूठी हैं, जिसे बार बार निहारने का मन करता है। बर्फ से ढके पहाड़ आपको घेर लेते हैं, और द किन्नर कैलाश के सुन्दर दृश्यो के साथ आपका स्वागत करते हैं, जैसे ही आप अंतिम भारतीय शहर चितकुल तक पहुँचते हैं। सांगला घाटी और चितकुल की यात्रा आपको कभी निराश नहीं करेगी।

——-हिमाचल प्रदेश यात्रा गाइड——-

  • स्पीति घाटी

दुनिया की सबसे एडवेंचर्स सड़कों के लिए, स्पीति घाटी बाईक सवारों और साहसिक लोगो के लिए एक खेल के मैदान की तरह है। स्पीति वैली मूनलैंड के परिदृश्यो, सदियों पुरानी बौद्ध संस्कृति और कुछ प्राचीन मठो जो 11 वीं शताब्दी से अपने अस्तित्व को बचाये हुऐ है, का प्रमुख स्थल है। स्पीति घाटी के आने का एक विकल्प भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर के लेह लद्दाख से भी है, लेकिन यह उतना साहसिक नहीं है। 

  • चंद्रताल 

लाहौल और स्पीति की घाटी में स्थित, चंद्रताल, हिमाचल में पर्यटकों के लिये एक पसंदीदा शिविर स्थल है। यहाँ पर आने के लिये आप ड्राइव भी कर सकते हैं। चंद्रताल की मुख्य हाइलाइट झील के अलावा, यदि आप थोड़ा आगे बढ़ते हैं, तो आप बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरे बड़े और छोटे झीलों के एक समूह को पा सकते हैं। जहाँ पर आप हिम तेंदुए और भूरे भालूओ को देख सकते हैं। यदि आप स्पीति घाटी से सर्किट की तरफ आ रहे हैं, तो आप रास्ते में चंद्रताल की यात्रा कर सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश यात्रा गाइड करने का सबसे अच्छा समय क्या है?

यहाँ पर ज्यादातर लोग सर्दियों में बर्फ पड़ने के दौरान आते हैं, वैसे हिमाचल खुद को पूरे साल भर पर्यटकों के साथ घूमता हुआ पाता है। जहां सर्दियों में अधिकतर लोग अपने हनीमून के लिए आते है, वहीं गर्मियों में बजट बैकपैकर और ट्रेकर्स एडवेंचर्स के लिए आते है। वैसे एक औसत पर्यटक के लिए, अप्रैल से सितंबर तक हिमाचल की यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय है।

——-हिमाचल प्रदेश यात्रा गाइड——-

आप हमारे इन आर्टिकल्स को भी देख सकते है