जीडीपी और जीएनपी में क्या अंतर है? GDP and GNP Difference in Hindi.

0
1844
Difference in GDP and GNP in Hindi

GDP and GNP difference in Hindi

जीडीपी और जीएनपी किसी भी देश की अर्थव्यवस्था के निर्धारण में सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले तरीको में से एक हैं। दोनों एक निश्चित समय अवधि में निर्मित सभी वस्तुओं और सेवाओं के कुल बाजार मूल्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। हालाँकि, जीडीपी और जीएनपी में क्या अंतर है यहा इन दोनों की गणना थोड़े अलग तरीकों से की जाती है।

इसलिए जीडीपी और जीएनपी में क्या अंतर है? इसके लिए पहले हमे जीडीपी क्या है और जीएनपी क्या है इसे समझना होगा। जीडीपी और जीएनपी कैसे देश की अर्थव्यवस्था को कैसे प्रभावित करती है, इसलिए पहले इनको निर्धारित करने वाले तथ्यों को समझते है।

जीडीपी और जीएनपी में क्या अंतर है? What is GDP and GNP Difference in Hindi?

किसी भी देश की राष्ट्रीय आय (National Income) एक माइक्रोइकनोमिक वेरिएबल होता है जो किसी राष्ट्र की आर्थिक स्थिरता को निर्धारित करने में मदद करता है। यह एक वर्ष में किसी भी देश की सभी आर्थिक गतिविधियों द्वारा अर्जित की गई कुल आय को कैलकुलेट करने में मदद करता है।

किसी भी राष्ट्र की नेशनल इनकम को कैलकुलेट करने के दो सबसे पसंदीदा तरीके हैं, जिनमे (Gross Domestic Product) जीडीपी और जीएनपी (Gross National Product) शामिल है। जीडीपी को सकल घरेलू उत्पाद के रूप में जाना जाता है और जीएनपी को सकल राष्ट्रीय उत्पाद के रूप में जाना जाता है।

महत्वपूर्ण तथ्य 

  • ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट (जीडीपी) और ग्रॉस नेशनल प्रोडक्ट (जीएनपी) दोनों देश के कुल आर्थिक उत्पादन के व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले कारक हैं।
  • जीडीपी देश की सीमाओं के भीतर नागरिकों और गैर-नागरिकों द्वारा समान रूप से निर्मित वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य को मापता है।
  • जीएनपी देश के नागरिकों द्वारा घरेलू और विदेश दोनों जगह निर्मित वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य को मापता है।
  • ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट सभी वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं द्वारा सबसे अधिक उपयोग किये जाने वाला तथ्य है। संयुक्त राज्य अमेरिका ने भी 1991 में जीडीपी को अन्य अर्थव्यवस्थाओं के साथ तुलना करने के उपाय के रूप में इसे अपनाते हुए जीएनपी के उपयोग को छोड़ दिया था।
  • कई सोर्स अब ग्रॉस नेशनल इनकम, या जीएनआई शब्द का उपयोग अब जीएनपी के पर्याय के रूप में करते हैं।

आप हमारे इन आर्टिकल्स को भी देख सकते है

जीडीपी क्या है? What is GDP in Hindi?

जीडीपी का फुल फॉर्म ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट है जो किसी भी राष्ट्र की अर्थव्यवस्था के आकार को निर्धारित करने के लिए व्यापक रूप से उपयोग किया जाने वाला सबसे कारगर उपाय है। यह एक फाइनेंसियल ईयर के भीतर किसी देश में निर्मित वस्तुओं और सेवाओं की कुल मात्रा पर निर्भर करता है।

जीडीपी और जीएनपी में क्या अंतर है

——-GDP and GNP Difference in Hindi——-

जीडीपी का निर्धारण एक विशेष समय अवधि के दौरान निर्मित वस्तुओं और सेवाओं की खरीद को ध्यान में रखकर किया जाता है। साथ ही जीडीपी की गणना में, देश की सीमाओं के भीतर निर्मित वस्तुओं और सेवाओं के कुल मूल्य पर हो रही भी ध्यान केंद्रित किया जाता है, भले ही यह मूल्य वृद्धि देश के निवासियों या गैर-निवासियों के कारण ही क्यों ना हो।

जीडीपी की गणना के दो तरीके हैं। वे हैं:

  1. एक्सपेंडिचर एप्रोच 
  2. इनकम एप्रोच 

एक्सपेंडिचर एप्रोच: एक्सपेंडिचर एप्रोच में एक विशिष्ट समय अवधि के दौरान वस्तुओं और सेवाओं पर खर्च की गई सभी राशि को ध्यान में रखा जाता है।

जीडीपी = C + I + G + (X – M)

यहाँ पर,

C = Consumption Spending 

I = Business Investment (Capital Equipment’s, Inventories)

G = Government Purchases

X = Exports

M = Imports

इनकम एप्रोच: इनकम एप्रोच के तहत, ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट की गणना तीन कारकों को जोड़कर की जाती है।

GDP = नेशनल इनकम + Statistical Discrepancy + Capital Consumption Allowance

जीडीपी कितने प्रकार के होते हैं?

जीडीपी के 4 प्रकार होते है और उनके बीच के अंतर को जानना बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये किसी देश की अर्थवयवस्था के अलग-अलग आर्थिक दृष्टिकोण को दिखाते हैं।

1. रियल जीडीपी:- रियल जीडीपी यह सकल घरेलू उत्पाद की गणना पर आधारित होता है जिसमें मुद्रास्फीति को समायोजित किया जाता है। इसमें वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों की गणना के लिए एक स्थिर मूल्य स्तर को आधार माना जाता है, जो आमतौर पर पूर्व निर्धारित किसी वर्ष को आधार मानकर या पिछले वर्ष के मूल्य स्तरों का उपयोग करके निर्धारित की जाती है। रियल जीडीपी को किसी देश की अर्थव्यवस्था और उसकी आर्थिक विकास दर का सबसे सटीक चित्रण माना जाता है।

2. नॉमिनल जीडीपी:- नॉमिनल जीडीपी की गणना मुद्रास्फीति के साथ की जाती है। इसमें वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों की गणना वर्तमान मूल्य स्तरों के आधार पर की जाती है।

3. एक्चुअल जीडीपी:- एक्चुअल जीडीपी वर्तमान समय में किसी देश की अर्थव्यवस्था का मापदंड होती है।

4. पोटेंशियल जीडीपी:- पोटेंशियल जीडीपी में स्थिर मुद्रा, कम मुद्रास्फीति और पूर्ण रोजगार जैसी आदर्श परिस्थितियों को आधार मानकर देश की अर्थव्यवस्था की गणना की जाती है।

जीएनपी क्या है? What is Gross National Product in Hindi?

जीएनपी को ग्रॉस नेशनल प्रोडक्ट के रूप में जाना जाता है और यह एक फाइनेंसियल ईयर के दौरान किसी देश के निवासियों द्वारा निर्मित वस्तुओं और सेवाओं के कुल मूल्य पर निर्भर करता है।

जीडीपी और जीएनपी में क्या अंतर है

——-जीडीपी और जीएनपी में अंतर——-

यह देश के भीतर या बाहर मौजूद देश के नागरिकों द्वारा अर्जित इनकम को ध्यान में रखकर कैलकुलेट किया जाता है। इसमें उन विदेशी नागरिकों द्वारा अर्जित इनकम को शामिल नहीं किया जाता है जो देश में रह रहे हो। इसे इसप्रकार से कैलकुलेट किया जाता है:

आप हमारे इन आर्टिकल्स को भी देख सकते है

जीएनपी = जीडीपी + एनआर – एनपी

यहाँ पर,

GDP = ग्रॉस डोमेस्टिक प्रोडक्ट 

NR = Net Income Receipts

NP = Net Outflow to Foreign Assets

जीडीपी और जीएनपी में क्या अंतर है?

आइए हम निम्न तालिका में सकल घरेलू उत्पाद और सकल घरेलू उत्पाद के बीच सबसे महत्वपूर्ण अंतरों को देखें:

जीडीपी और जीएनपी में क्या अंतर है

——-GDP and GNP Difference in Hindi——-

जीडीपी और जीएनपी में क्या अंतर है इसके मुख्य बिन्दु 

यहा पर हुमने कुछ बिन्दु दिये है जिनसे आप जीडीपी और जीएनपी मे क्या अंतर है बड़े ही सरल तरीके से समझ जायेगे।

GDP and GNP Difference in Hindi

जीडीपी 

जीएनपी

परिभाषा

एक वित्तीय वर्ष में किसी देश की भौगोलिक सीमाओं के भीतर उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य को जीडीपी कहा जाता है।

एक वित्तीय वर्ष में भौगोलिक सीमाओं के बावजूद किसी देश के नागरिकों द्वारा उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं के मूल्य को जीएनपी के रूप में जाना जाता है।

इसमें क्या शामिल होता है 

इसमें केवल घरेलू उत्पादन को शामिल किया जाता है।

इसमें केवल राष्ट्रीय उत्पादन को शामिल किया जाता है।

इसका निर्धारण कैसे करते है

यह उस उत्पादन द्वारा निर्धारित किया जाता है जो घरेलू स्तर पर प्राप्त होता है।

यह उस उत्पादन द्वारा निर्धारित किया जाता है जो विभिन्न राष्ट्रों में रहने वाले नागरिकों द्वारा प्राप्त होता है।

प्रभावित क्षेत्र

यह देश की अर्थव्यवस्था की ताकत पर प्रभाव डालता है।

यह अर्थव्यवस्था के विकास में निवासियों के योगदान पर प्रभाव डालता है

निर्धारण सीमा

स्थानीय पैमाने

अंतर्राष्ट्रीय पैमाने

इसमें क्या शामिल नहीं है

अर्थव्यवस्था के बाहर उत्पादित होने वाली वस्तुओं और सेवाओं को बाहर रखा गया है।

देश में रहने वाले विदेशियों द्वारा उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं को बाहर रखा गया है।

——-जीडीपी और जीएनपी में अंतर——-

यहाँ ऊपर हमने जीडीपी और जीएनपी में क्या अंतर है यह किसी राष्ट्र की दो महत्वपूर्ण अवधारणाओं के बीच प्रमुख अंतरों को विस्तार पूर्वक बताया गया है जो इस विषय में आपके ज्ञान को ओर अधिक मजबूत करने में मदद करेगा। ऐसे ही और नॉलेज अपडेट के लिए आप हमारी वेबसाइट पर बने रहें।

अंत में

हमनें इस लेख के माध्यम से आपको “जीडीपी और जीएनपी में क्या अंतर है?” के बारें में सम्पूर्ण जानकारी देने प्रयास किया गया है, हमे पूरी उम्मीद है म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर कैसे बने यह जानकारी आपके लिये काफी उपयोगी साबित होगी। 

यदि इस आर्टिकल से सम्बन्धित आपके पास कोई सुझाव हो तो कमेंट बाक्स के माध्यम से आप उसे हम तक पंहुचा सकते है। आप इस जानकारी को अपने दोस्तों और सोशल मिडिया पर जरूर शेयर करे। आपका धन्यवाद!

आप हमारे इन आर्टिकल्स को भी देख सकते है