8 Simple Tricks जो Home Loan EMI को कम कर सकती है?

0
524
Home Loan EMI
How to reduce home loan EMI in Hindi

जब आप अपने सपनों का घर खरीदने की सोचते है तो उस समय होम लोन ईएमआई आपके लिए एक वरदान तरह होता है। हालांकि, high interest rate आपके loan amount को लगभग दोगुना कर सकते हैं, भले ही आपको अपनी Home Loan EMI कम लगे। यदि आप एक स्मार्ट फाइनेंसियल रणनीति का इस्तेमाल करे तो अपने Home Loan EMI पर भुगतान किए गए ब्याज पर लोन की समाप्ति तक काफी बचत कर सकते है।

उदाहरण के लिए, किसी भी लोन पर सबसे महत्वपूर्ण कारक है ब्याज दर। क्योकि न्यूनतम ब्याज दर नहीं मिलना महंगा साबित हो सकता है। इसे ऐसे समझे यदि ₹ 50 लाख रुपये के लोन पर ब्याज दर 7% के बजाय 7.5% है यानिकि अंतर केवल 0.5% है लेकिन 20 साल लोन टेन्योर के साथ आपको होम लोन के लिए ₹ 3.64 लाख रुपये अधिक चुकाने होंगे।

——-Home Loan EMI को कैसे कम करे——-

होम लोन ईएमआई को कैसे कम करे? How to reduce home loan EMI in Hindi?

ऐसे कई तरीके हैं जिनसे आप अपनी होम लोन को घटा सकते है या कहे की अपनी होम लोन ईएमआई पर पैसे बचा सकते हैं और अपने होम लोन पर चुकाए गए ब्याज को कम कर सकते हैं। आप अपनी Home Loan EMI को कैसे कम करे उसके लिए 8 तरीको को यहां बताया गया हैं।

  1. SIP के जरिए होम लोन EMI को घटाएं
  2. ब्याज राशि को कम करने के लिए नियमित रूप से प्री पेमेंट करे
  3. अपने बैंक के साथ बातचीत करें
  4. कम ब्याज दर पर अपने होम लोन को Refinance करें
  5. अपनी डाउन पेमेंट राशि को बढ़ाएं
  6. लंबी लोन अवधि के लिए जाएं
  7. ओवरड्राफ्ट सुविधा का उपयोग करें
  8. होम सेवर लोन सुविधा का उपयोग करे 

इन तरीको को अपनाने से आपकी Home Loan EMI कम हो जाएगी।

Home Loan EMI

——-Home Loan EMI को कैसे कम करे——-

कैसे कम करे Home Loan EMI?     

1.) SIP के जरिए होम लोन EMI को घटाएं

इक्विटी फंड में एक व्यवस्थित निवेश योजना हर महीने पैसे बचाने का एक सबसे प्रभावी तरीका है जिसका उपयोग आप होम लोन को फोरक्लोज़ करने के लिए किया कर सकते है। इसके लिए आप अपने होम लोन की अवधि तक SIP में अपनी EMI Amount का सिर्फ 10% बचत करे, जो आपको एक अच्छा औसत वार्षिक रिटर्न देगा, जिससे आपके पास लोन की अवधि समाप्त होने तक एकमुश्त राशि आपके हाथ में होगी।

2.) ब्याज राशि को कम करने के लिए नियमित रूप से प्री पेमेंट करे 

होम लोन की अवधि समाप्त होने से पहले नियमित रूप से प्री पेमेंट करना आपके होम लोन EMI को घटाने में काफी मदद कर सकता है। जब भी आपको कही से अतरिक्त अमाउंट निवेश के द्वारा, बोनस, ट्रस्ट फंड या गिफ्ट आदि से मिले तो उस राशि का उपयोग अपने होम लोन EMI की प्री पेमेंट करने के लिए करें जो आपको अपने इंटरेस्ट पेमेंट पर बचत करने में मदद करेगा।

——-Home Loan EMI को कैसे कम करे——-

आप हमारे इन आर्टिकल्स को भी देख सकते है

3.) अपने बैंक के साथ बातचीत करें

यदि आप नियमित रूप से और समय पर अपनी ईएमआई का पेमेंट कर रहे हैं, और बैंक के साथ लंबे समय से संबंध हैं, तो आप कम ब्याज दरों के साथ अपने Home Loan EMI को कम करने के लिए बातचीत कर सकते हैं। इसके लिए चेक आउट करें की सबसे कम होम लोन ब्याज दर किस बैंक की है।

4.) कम ब्याज दर पर अपने होम लोन को Refinance करें

आपके पास अपने Home Loan EMI को कम ब्याज दरों वाले बैंको में ट्रांसफर करने का विकल्प है। इसे आपके होम लोन को Refinance करना कहा जाता है। अपने होम लोन को Refinance करने का निर्णय लेने से पहले सभी बैंको की ब्याज दरों की तुलना अवश्य करे।

Home Loan EMI

——-Home Loan EMI को कैसे कम करे——-

जब आप अपना Home Loan EMI को कम करने के लिए किसी दूसरे बैंक में अपने होम लोन को ट्रांसफर करते है तो उसके लिए आपको अपने मौजूदा बैंक को मामूली Conversion Fees अदा करनी पड़ती है। इसलिए अपने होम लोन को Refinance करने से पहले इन खर्चो को ध्यान में जरूर रखें।

5.) अपनी डाउन पेमेंट राशि को बढ़ाएं

अधिकांश बैंक होम लोन के रूप से प्रॉपर्टी के मूल्य का 90% तक की सेंग्शन करते हैं। हालांकि, डाउन पेमेंट की राशि को बढ़ाकर आप काफी बचत कर सकते है। अधिकांश बैंक जो अपने ग्राहकों को सबसे कम ब्याज दर पर होम लोन प्रोवाइड करते हैं वहां आप अधिक डाउनपेमेंट करके अपने LTV (Loan to Value) Ratio को कम कर सकते हैं। 

यदि आप 20-25% से अधिक का डाउनपेमेंट करते हैं, तो आप बैंक द्वारा दी जाने वाली न्यूनतम ब्याज दर को प्राप्त कर सकते हैं। हाई डाउनपेमेंट आपकी बकाया राशि को कम रखकर आपकी Home Loan EMI को कम करता है, जिससे आपको अपने होम लोन पर कम ब्याज दर प्राप्त होती है।

——-Home Loan EMI को कैसे कम करे——-

आप हमारे इन आर्टिकल्स को भी देख सकते है

How to Minimize Home Loan EMI in Hindi

 हाई डाउन पेमेंट करके EMI को कम करे 

 प्रॉपर्टी वैल्यू 

 ₹ 35 लाख 

 ₹ 35 लाख 

 डाउनपेमेंट 

 ₹ 5 लाख 

 ₹ 7 लाख 

 LTV Ratio (%)

 85.71 % 

 80 %

 होम लोन 

 ₹ 30 लाख 

 ₹ 28 लाख 

 ब्याज दर 

 6.90 %  

 6.80 %  

 लोन अवधि 

 20 साल 

 20 साल 

 EMI 

₹ 23,079 

 ₹ 21,374 

6.) लंबी लोन अवधि के लिए जाएं

एक अन्य विकल्प लंबी अवधि के लिए होम लोन लेना है, क्योकि यह भी आपके Home Loan EMI को घटाने में मददगार होता है। उदाहरण के लिए, यदि आप 20 साल के कार्यकाल के साथ 7.5% वार्षिक ब्याज दर पर ₹ 40 लाख रुपये का होम लोन ले रहे हैं, तो आपकी ईएमआई ₹ 32,224 रुपये होगी।

Home Loan EMI

——-Home Loan EMI को कैसे कम करे——-

हालांकि, अगर आप 25 साल के कार्यकाल के लिए जाते हैं तो ईएमआई ₹ 29,560 रुपये हो जाती है, और 30 साल के कार्यकाल के मामले में Home Loan EMI ₹ 27,969 रुपये होगी।

 लंबी लोन अवधि के साथ EMI अमाउंट को कम करे 

 होम लोन अमाउंट 

 ₹ 50 लाख 

 ब्याज दर 

 7.05 %

 EMI (10 साल लोन अवधि) 

 ₹ 58,183

 EMI (15 साल लोन अवधि)

 ₹ 45,081

 EMI (20 साल लोन अवधि)

 ₹ 38,915

 EMI (25 साल लोन अवधि)

 ₹ 35,499

 EMI (30 साल लोन अवधि)

 ₹ 33,433

7.) ओवरड्राफ्ट सुविधा का उपयोग करें

आपके होम लोन अकाउंट में ओवरड्राफ्ट की सुविधा होती है। आप इस सुविधा के माध्यम से किसी भी समय अतिरिक्त राशि को जमा कर सकते हैं, जो आपके ईएमआई अमाउंट से अलग है। यदि आप अपने होम लोन अकाउंट की ओवरड्राफ्ट सुविधा में नियमित रूप से अतिरिक्त पेमेंट जमा करते हैं, तो आपकी लोन अवधि और Home Loan EMI पर ब्याज पेमेंट दर कम हो जाते हैं।

8.) होम सेवर लोन सुविधा का उपयोग करे 

यदि आपकी आय में उतार-चढ़ाव है और आप कुछ महीनों के लिए अपनी EMI पेमेंट में लचीलापन चाहते हैं, तो होम सेवर में आपको कम ईएमआई राशि का पेमेंट करना होगा। यह भी ओवरड्राफ्ट सुविधा के समान हैं, जहां आपका न्यूनतम मासिक ब्याज का पेमेंट करते है। 

इससे, कुछ महीनों के लिए आप अपने मासिक पेमेंट ब्याज अमाउंट को कम कर सकते हैं और जब भी आप फाइनेंसियल स्टेबल हों जाये तो आप मूल बकाया राशि को कम करने के लिए अधिक राशि का भुगतान करना शुरू कर सकते हैं।

हालांकि, यहाँ यह ध्यान रखें कि ये लोन अक्सर उच्च ब्याज दर पर होते हैं, और आप इसमें नियमित होम लोन की तुलना में 0.15 से 1% अधिक ब्याज का भुगतान करेंगे।

Home Loan EMI को कैसे कम करे, पर निष्कर्ष 

यहाँ पर हमने आपके Home Loan EMI को कैसे कम करे इसके लिए कुछ तरीको को बताया है ये सभी विशेषज्ञ उत्तर है जो ब्याज दर को कम करने में मदद करेंगे। क्योकि, कम होम लोन ब्याज दर को प्राप्त करने में हमेशा कई प्रकार की बारीकियां होती हैं, जिन पर ध्यान देना बहुत जरुरी होता है। प्रत्येक लोन प्रोवाइडर ब्याज दर को कम करने और आपकी कुल Home Loan Liability को कम करने के लिए विशिष्ट ऑफर प्रदान करता है।

——-Home Loan EMI को कैसे कम करे——-

आप हमारे इन आर्टिकल्स को भी देख सकते है