Elon Musk ने 44 अरब डॉलर में twitter को खरीदा। twitter में होंगे यह बदलाव!

0
177
Elon Musk ने 44 अरब डॉलर में twitter को खरीदा

Elon Musk ने 44 अरब डॉलर में twitter को खरीदा।

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म twitter जिसे दुनिया के सबसे अमीर आदमी Elon Musk ने 44 अरब डॉलर में खरीदा है। यह अब तक की सबसे बड़ी डील है जिसे इस साल के अंत तक पूरी कर लिया जायेगा। हालांकि डील के उजागर होने के बाद अब सबसे बड़ा रहस्य यह की Elon Musk 21 अरब डॉलर के ‘नकद’ कैसे जुटाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी Elon Musk ने खुद ली है। 

Elon Musk लेनदेन के 21 अरब डॉलर के इक्विटी हिस्से को कैसे कवर करेंगे इस पर सभी की नजर हैं? Elon Musk इतनी बड़ी रकम का इंतजाम कैसे और कहां से करेंगे, यह सवाल सभी के लिए एक उत्सुकता बना हुआ है।

हालांकि, Elon Musk ने सार्वजनिक तौर पर यह खुलासा किया था कि वह इस रकम को कैसे twitter को चुकाएंगे। Elon Musk ने एक सुरक्षा फाइलिंग में इसका जिक्र करते हुऐ कहाँ था कि वह निवेश बैंक मॉर्गन स्टेनली और अन्य ऋणदाताओं के समूहों से इसके लिए मदद मांगेंगे।

मस्क ने यह भी उल्लेख किया है कि उनके पास निवेश बैंक से करीब 13 अरब डॉलर का ऋण प्रस्ताव भी है और शेष राशि 12.5 अरब डॉलर वह अपनी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला में शेयरों को आदान-प्रदान करके प्राप्त करेंगे।

Elon Musk की कुल संपत्ति $257 बिलियन डॉलर है 

Elon Musk के twitter को 44 अरब डॉलर में खरीदने के बाद सभी के दिमाग में यह सवाल घूम रहा है की इस डील के नकद 21 अरब डॉलर का भुगतान Elon Musk कैसे करेंगे, सबके लिए यही एक बड़ा सवाल है।

ब्लूमबर्ग के अनुमान के मुताबिक, Elon Musk पास करीब 3 अरब डॉलर नकद मौजूद है और कुछ हद तक लिक्विडिटी एसेट भी है। हालांकि, इसमें किसी को भी यह संदेह नहीं है कि वह इतनी बड़ी रकम की नकद व्यवस्था कर लेंगे क्योंकि वह दुनिया के सबसे सबसे अमीर व्यक्तियो में से एक है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक Elon Musk की कुल संपत्ति 257 अरब डॉलर है।

Elon Musk ने 44 अरब डॉलर में twitter को खरीदा

Elon Musk के पास फ़िलहाल हैं ये 3 विकल्प

1.) निवेशकों से कर्ज लेना: Elon Musk अपने कुछ निवेशकों की मदद ले सकते हैं। क्योकि twitter को खरीदने की अपनी प्रारंभिक पेशकश के बाद, Elon Musk ने एक टेड कार्यक्रम में कहा कि वह “कानून द्वारा अनुमत अधिक से अधिक शेयरधारकों को बनाए रखने का इरादा रखते है।

वैसे निजी अमेरिकी कंपनियां आम तौर पर 2,000 से कम शेयरधारकों तक ही सीमित होती हैं, यानिकि इसका अर्थ यह है कि अगर खरीद बंद हो जाती है तो अधिकांश रिटेल निवेशक अब twitter के मालिक नहीं होंगे। लेकिन बड़े शेयरधारक, जैसे कि twitter के संस्थापक जैक डोर्सी, कंपनी में अपनी हिस्सेदारी रखने का विकल्प चुन सकते हैं।

जैक डोर्सी की twitter में हिस्सेदारी करीब 1 अरब डॉलर की है। ब्लूमबर्ग न्यूज के अनुसार, Elon Musk इक्विटी पार्टनर्स को लाइन अप करना चाह रहे है और अन्य संभावित सह-निवेशकों के साथ बातचीत भी कर रहे है। हालांकि, टेड इवेंट में Elon Musk का यह बयान कि उन्हें “अर्थशास्त्र की परवाह नहीं है” कुछ संभावित निवेशकों को डरा भी सकता है।

2.) अपनी कंपनी में हिस्सेदारी को बेचना: Elon Musk के लिए एक और विकल्प है यानिकि अपनी कंपनी से हिस्सेदारी को बेचने का है। Elon Musk टेस्ला और स्पेसएक्स में कुछ हिस्सेदारी को बेचकर फंड जुटा सकते हैं। या फिर Elon Musk 12.5 अरब डॉलर के कर्ज को कवर करने के लिए शेयर गिरवी रख सकते हैं।

टेस्ला की क्लोजिंग प्राइस के आधार पर Elon Musk के पास अभी भी अपनी कार कंपनी में लगभग 21.6 बिलियन डॉलर के शेयर हैं। हालांकि, यह स्टॉक पर मिलने वाली कीमत पर निर्भर करेगा। इसके अलावा Elon Musk अपनी निजी कंपनियों स्पेसएक्स और द बोरिंग कंपनी में भी अपनी हिस्सेदारी बेच सकते हैं। हालाँकि, इसकी संभावना भी कम है, क्योंकि इनमें भी कम लिक्विडिटी है।

3.) नकद, क्रिप्टो: Elon Musk के पास एक और विकल्प क्रिप्टोक्यूरैंक्स है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, Elon Musk के पास काफी क्रिप्टो संपत्ति है। मस्क ने जुलाई में कहा था कि उनके पास बिटकॉइन, ईथर और डॉगकोइन है।

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उनके पास कितनी क्रिप्टो संपत्ति है या वह कितने समय के लिए है। क्योकि मार्च 2020 के बाद से पहले दो क्रिप्टोकरेंसी में क्रमशः 720% और 2,600% की वृद्धि हुई थी। इस बीच, Elon Musk मस्क के twitter को खरीदने के लिए सहमत होने के बाद, डॉगकोइन सोमवार को लगभग 30% बढ़ गया और बिटकॉइन में रिकॉर्ड उछाल है।

twitter में हो सकते है यह बदलाव  

Elon Musk के twitter  खरीदने की न्यूज़ आने से पहले Elon Musk ने 25 अप्रैल को भी अपने twitter हैंडल से एक पोस्ट शेयर करते हुऐ यह लिखा था कि डेमोक्रेसी की मजबूती के लिए फ्री स्पीच का होना बहुत जरूरी है। साथ ही उन्होंने twitter को नए फीचर्स के साथ और बेहतर बनाने की भी बात की थी। अब यह माना जा रहा है कि twitter पर बैन किए गए यूजर्स की भी वापसी हो सकती है।तो चलिए डीटेल में जानते हैं कि यूजर्स को twitter में किसी तरह के बदलाव की संभावना दिख सकती हैं।

Elon Musk ने 44 अरब डॉलर में twitter को खरीदा

फ्री स्पीच को मजबूत करना 

Elon Musk, twitter पर फ्री स्पीच को लेकर काफी गंभीर हैं। उन्होंने 25 मार्च को अपने ऑफिशियल twitter हैंडल से एक लाइव पोल किया था। जिसमे Elon Musk ने यूजर्स से पूछा था कि क्या twitter डेमोक्रेसी के लिए फ्री स्पीच की पॉलिसी को सही ढंग से लागु करता है? Elon Musk के इस सवाल का लगभग 70 पर्सेंट यूजर्स ने No में जवाब दिया था। 

Elon Musk ने 44 अरब डॉलर में twitter को खरीदा

एडिट बटन सकता है शामिल 

twitter यूजर्स को लंबे समय से एडिट बटन का इंतजार है। Elon Musk भी शायद इसकी जरूरत को महसूस करते हैं। इसके लिए भी Elon Musk ने एक पोल किया था। जिसमे 73.6 प्रतिशत यूजर्स ने twitter में एडिट बटन  डिमांड की थी। twitter अपने ब्लू सब्सक्रप्शन वाले यूजर्स के साथ इस फीचर की टेस्टिंग भी कर चुका है और ऐसा माना जा रहा है कि Elon Musk के आने से अब यह फीचर जल्द ही ग्लोबल यूजर्स के लिए लाइव हो जाएगा।

Elon Musk ने 44 अरब डॉलर में twitter को खरीदा

twitter का ऐल्गोरिद्म अब ओपन सोर्स पर होगा

twitter ऐल्गोरिद्म को ओपन सोर्स करने के लिए भी Elon Musk ने यूजर्स की राय मांगी थी। जिसमे 82.7 प्रतिशत यूजर्स ने ओपन सोर्स का समर्थन किया था। Elon Musk यह भी चाहते हैं कि यूजर्स यह देख सकें कि twitter पर उनके पोस्ट को प्रमोट या डीमोट तो नहीं किया गया है। 

Elon Musk ने 44 अरब डॉलर में twitter को खरीदा

स्कैम्स पर लगेगी रोक

twitter को लेकर Elon Musk इस बात पर सबसे अधिक चिंतित है कि इस प्लैटफॉर्म पर असल यूजर की जगह बड़ी संख्या में बॉट्स tweet कर रहे हैं। Elon Musk इन बॉट्स को twitter से पूरी तरह हटाना चाहते हैं। इस बारे में Elon Musk ने एक tweet भी किया था। जिसमे उन्होंने कहा था कि twitter पर स्पैम बॉट्स को पूरी तरह हटा दिया जाएगा या फिर इसकी कोशिश करते हुए मर जाएंगे। 

Elon Musk ने 44 अरब डॉलर में twitter को खरीदाबैन यूजर्स की हो सकती है वापसी 

Elon Musk के twitter ओनर बनने के बाद अब इस बात की काफी चर्चा हो रही है कि क्या twitter पर बैन किए गए सभी यूजर्स की वापसी हो सकती है। हालांकि, इस बारे में अभी पक्के तौर पर कुछ भी कहना जल्दबाजी हो सकता है।

आप हमारे इन आर्टिकल्स को भी देख सकते है