twitter developer क्या है? twitter developer पर account कैसे बनायें?

0
314
twitter developer

twitter developer का प्रयोग आपके twitter api एक्सेस को सुचारु रूप से मैनेज करने के लिए एक twitter developer account का उपयोग किया जाता है। आज twitter दुनिया के सबसे बड़े सोशल नेटवर्क प्लेटफॉर्म में से एक है, जिसका उपयोग दुनिया भर में लाखों लोग करते हैं, जो प्रतिदिन लगभग आधा बिलियन से अधिक tweet करते हैं!

twitter api, कंपनियों, डेवलपर्स और उपयोगकर्ताओं को twitter public data तक प्रोग्रामेटिक एक्सेस को प्रदान करता है, जिसे उपयोगकर्ता दुनिया के साथ साझा करने के लिए सहमत होते हैं।

जो लोग अभी नए है उनके लिए यहाँ twitter api एक middleman service की तरह है जो आपके और twitter के database के बीच एक मध्यस्थ के रूप में कार्य करता है।

कोई भी यूजर अपने व्यवसाय को बढ़ाने, विज्ञापन देने या केवल API (Application Programming Interface) को एक्स्प्लोर करने के लिए twitter api का उपयोग कर सकता है।

जिनमे शामिल है:- 

  1. डेटा विश्लेषण
  2. automated replies के लिए twitter bot बनाना
  3. प्रकाशन और क्यूरेटिंग
  4. विज्ञापन अभियान
  5. twitter api के बारे में विस्तृत जानकारी और उसके उपयोग को समझना

ट्विटर डेवलपर क्या है? What is twitter developer in hindi?  

twitter developer क्या है? इसे ऐसे समझते है, twitter developer account में self-serve tool का एक सेट होता है जिसका उपयोग डेवलपर twitter api और twitter ads api तक अपनी एक्सेस को सुचारु रूप से मैनेज करने के लिए कर सकते हैं।

twitter developer account में आपके पास कुछ खास अवसर होते है:

आप अपने twitter projects और twitter apps (twitter द्वारा प्रदान की जाने वाली authentication keys और tokens) को बना सकने साथ उन्हें मैनेज भी कर सकते है।

twitter api प्रीमियम v1.1 और v2 एंडपॉइंट के साथ अपने एक्सेस लेवल और इंटेग्रेशन को मैनेज कर सकते है।

twitter पर उपलब्ध बहुत से endpoints और सुविधाओं के बारे में अधिक से अधिक जानने का अवसर हैं।

यदि आपके पास organization account के लिए एक्सेस है, तो आप अपनी टीम के सभी पेजेज को देख सकते हैं यहाँ तक की आप उनके विभिन्न हैंडल को ऐड और मैनेज भी कर सकते हैं।

ट्विटर डेवलपर ऐप क्या है? What is twitter developer app in hindi?

twitter developer app यदि आपके पास या ऐप्स मौजूदा हैं, तो उसे आप डेवलपर पोर्टल के ऐप पेज के माध्यम से देख सकते हैं, एडिट कर सकते हैं या उसे डिलीट कर सकते हैं।

for creating twitter app, उसके लिए आपको twitter api और twitter ads api तक पहुँचने के लिए एक ऑथेंटिकेटेड क्रेडेंशियल के एक सेट की आवश्यकता होती है, जिसे key और token के रूप में भी जाना जाता है, जिसकी आवश्यकता आपको प्रत्येक अनुरोध के समय पड़ती है। 

twitter developer app और project 

आप अपने उपयोग के हिसाब से twitter developer प्लेटफ़ॉर्म के साथ अपने कार्य को व्यवस्थित करने में सहायता के लिए twitter developer app और प्रोजेक्ट का उपयोग कर सकते हैं। यदि आपके पास आवश्यक एक्सेस है, तो आप प्रत्येक प्रोजेक्ट के लिए एक twitter app हो सकता है, और यदि आपके पास अधिक एक्सेस है तो आप अधिकतम तीन twitter app को create कर सकते हैं।

twitter api क्या है? What is twitter api in hindi?    

twitter api क्या है? twitter api प्रोग्रामेटिक एंडपॉइंट्स का एक सेट होता है जिसका उपयोग twitter पर बातचीत को समझने या भाषा को बनाने के लिए किया जाता है। आप twitter api का उपयोग twitter data को प्रोग्रामेटिक रूप से पुनर्प्राप्त और विश्लेषण करने के लिए कर सकते है तथा साथ ही इसका उपयोग twitter पर बातचीत के लिए भी किया जा सकता है।
 
पिछले कुछ वर्षों में, डेवलपर्स और अकादमिक शोधकर्ताओं ने सार्वजनिक बातचीत को बढ़ाने और शोध करने के लिए अपनी पहुंच को अधिक सक्षम बनाने के लिए twitter api एक्सेस में अतिरिक्त स्तरों को जोड़ा है।
 
twitter api आपको नीचे दिये गए निम्नलिखित विभिन्न संसाधनों को खोजने और उन्हें पुनः प्राप्त करने, संलग्न करने या उन्हें बनाने की अनुमति देता है:
  • Tweets
  • Users
  • Spaces
  • Direct Messages
  • Lists
  • Trends
  • Media
  • Places

twitter ads api क्या है? What twitter ads api in hindi? 

twitter ads api क्या है? twitter ads api का twitter ads प्लेटफ़ॉर्म से सीधा संबंध होता है। यहाँ आप अपने व्यवसाय के लिए नवीन और अतिरिक्त कुशलता के साथ twitter ads को बेहतर बनाने के लिए twitter ads api के साथ इंटेग्रेट कर सकते है।
  • विज्ञापन अभियान बनाएं, शेड्यूल करें और मैनेज करें
  • क्रिएट टार्गेटेड क्राइटेरिया और कस्टम ऑडियंस बनाएं
  • विज्ञापन क्रिएटिव की योजना बनाएं 
  • विज्ञापन विश्लेषण तैयार करें 
twitter ads api एक्सेस के लिए, आवेदन करने के लिए आपको एलिवेटेड एक्सेस वाले twitter developer account की आवश्यकता होती है।

twitter developer पर अपना अकाउंट कैसे बनाये?

twitter developer पर अपना अकाउंट कैसे बनाये इसके लिए सबसे पहले आप अपने twitter account पर जाएं और उस खाते के लिए लॉग इन या साइन अप करें जिसे आप development के लिए उपयोग करेंगे।

यहाँ आपके twitter application के लिए एक अलग account बनाने के लिए रेकमेंड किया जाता है। जिसे आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए, बॉट या वेब-होस्टेड ऐप बनाने के लिए आवेदन कर रहे हैं।

twitter developer

एक्सेस के लिए अप्लाई करें

developers.twitter.com पर जाएं और अप्लाई पर क्लिक करें 

twitter developerअगले पेज पर, अप्लाई फॉर ए डेवलपर अकाउंट पर क्लिक करें

twitter developer

आवेदन के प्रकार को निर्दिष्ट करें

अगले चरण में, आपको अपने twitter developer account का उद्देश्य दर्ज करना होगा

पहली श्रेणी प्रोफेशनल है जो आमतौर पर प्रोफेशनल टीमों द्वारा अपनी प्रोफेशनल एक्टिविटी को बढ़ाने के लिए उपयोग की जाती है।

अन्य 3 श्रेणियां हॉबीस्ट, स्टूडेंट और other की हैं जो individual developer account खाते के लिए हैं

twitter developer

Categories of Developer accounts

individual developer account Vs team developer account

twitter developerयहाँ यह तय करें कि आपका खाता किस श्रेणी में आता है, और फिर उपयुक्त ऑप्शन का चयन करें।

यदि आपने एक team developer account को चुना है, जो प्रोफेशनल के लिए है, तो आपको अपने संगठन का विवरण निर्दिष्ट करना होगा जैसा कि ऊपर की इमेज में दिया गया है।

अपने उपयोग का विवरण स्पष्ट करें

इस चरण में, आपको अपने आवेदन के लिए उपयोग के मामले को निर्दिष्ट करना होगा।

twitter api के अपने इच्छित उपयोग को निर्दिष्ट करते समय जितना हो सके उतना specific रहें

आप जितने अधिक specific होंगे, आपको स्वीकृति मिलने की संभावना उतनी ही बेहतर होगी।

महत्वपूर्ण आवेदन को करने से पहले सभी दिशा-निर्देश को ध्यान से पढ़ें

सुनिश्चित करें कि आपने आवेदन करने से पहले developer agreement और policy, automation rules तथा twitter rules को अच्छी तरह से पढ़ लिया हैं।

twitter developer

इसमें twitter api का उपयोग करने के तरीके के बारे में क्या करें और क्या न करें शामिल हैं।

यहाँ पर उन्हीं बातो का कुछ सारांश आपके लिए संक्षेप में प्रस्तुत किया है।

रिवर्स इंजीनियरिंग – twitter api को रिवर्स इंजीनियर करने की कोशिश न करें। किसी तृतीय-पक्ष को किसी लाइसेंस प्राप्त सामग्री को बेचने, लाइसेंस पर देने, वितरित करने या उस तक पहुंच प्रदान करने का प्रयास न करें।

सुरक्षा – कभी भी अपने खाते की API Key को न दें (वे key जिन्हें आप ऐप्लिकेशन बनाने के बाद जेनरेट करते हैं)

रेट लिमिट्स – twitter api ads points को specified rate limits से अधिक कॉल न करें। संक्षेप में, स्पैम न करें।

लोकेशन डेटा – इस डेटा का उपयोग केवल tweet, retweet, dm, आदि जैसे twitter सामग्री के टैग किए गए स्थान की पहचान करने के लिए किया जा सकता है।

twitter चिह्नों का उपयोग – इस खाते के लिए twitter लोगो का उपयोग न करें

ऑटोमेशन के दिशानिर्देश – automated liking, automated bulk following और automated adding को discourage किया जाता है।

⚠️ इन शर्तों को पूरा करने में विफल रहने पर आपका आवेदन खारिज कर दिया जाएगा

समीक्षा करें, आवेदन की पुष्टि करें, और प्रतीक्षा करें!

️⚠️नोट: एक बार जब आप अपना आवेदन जमा कर देते हैं, तो इसे एडिट नहीं किया जा सकता है। इसलिए सुनिश्चित करें कि आपने इसकी ठीक से समीक्षा की है।

साथ ही, ‘एप्लिकेशन को रिव्यु’ पेज का एक स्क्रीनशॉट लें, ताकि आप इसे बाद में देख सकें।

आपके आवेदन की twitter द्वारा समीक्षा किए जाने में आमतौर पर एक या दो दिन, या कभी-कभी अधिक समय लगता है।

ई-मेल प्राप्त करने के बाद:

twitter आपको तीन तरह के ईमेल भेज सकता है –

✅ twitter developer account को स्वीकृत कर दिया है 

❌आवेदन को अस्वीकृत कर दिया है 

🔶अपने आवेदन की समीक्षा करें – वे आपसे आपके आवेदन की समीक्षा करने के लिए कहेंगे क्योंकि यह उनकी नीतियों के एक या अधिक अनुभागों का उल्लंघन करता है।

twitter developer

यहाँ पर तीसरे मामले में, आपको यह पढ़ना होगा कि डेवलपर नीतियों के किन हिस्सों का उल्लंघन किया जा रहा है, और अपने आवेदन में संशोधन करें ताकि वह उन नीतियों का अनुपालन करे, और उसी ईमेल का जवाब देकर पुनः सबमिट करें।

आपके द्वारा लिए गए ‘समीक्षा आवेदन’ पेज का स्क्रीनशॉट यहां काम आएगा क्योंकि आप इसे फिर से वेबसाइट पर नहीं देख सकते हैं।

अब इसके आगे क्या?

यदि आपका आवेदन स्वीकृत हो जाता है, तो उसके लिए बधाई हो! अब आप twitter developer app को विकसित कर सकते हैं, और twitter api का उपयोग करके किए गए अपने प्रोजेक्ट प्रदर्शित कर सकते हैं।

अगर यह खारिज हो जाता है – तो आपका दुर्भाग्य! क्योकि twitter यह निर्दिष्ट नहीं करता है कि उन्होंने किस कारण से आपके आवेदन को अस्वीकार किया है।  

सम्बंधित जानकारियाँ