Featured Snippets क्या है? Use करे 5 Secret Tricks अपनी Post के लिए।

0
529
Featured Snippets

Featured Snippets क्या है? ब्लॉग पोस्ट को गूगल फीचर्ड स्निपेट में कैसे लाये? यह हर ब्लॉगर का सवाल है, चलिए इसे समझते है जब भी हम कोई Query को Google Search Bar में टाइप करते है, तो आपने अक्सर देखा होगा की Search Results में सबसे ऊपर वेबसाइट के लिंक के साथ कुछ जानकारी लिखी होती है। जो की Google Featured Snippets बॉक्स होता है। 

Google अपने Search Engine के Users के लिए Search Results Pages को अधिक उपयोगी और आकर्षक बनाने के लिए लगातार अपडेट करता रहता है। Google Featured Snippets एक ऐसा ही Feature है जो आपके Webpage पर ट्रैफ़िक बढ़ाने के लिए काफी उपयोगी हो सकता हैं।

आप अपने ब्लॉग पोस्ट को Google Featured Snippets में कैसे लाये, Featured Snippets क्या है, इस पर हम आगे विस्तार से चर्चा करेंगे। Featured Snippets एक वेबपेज के संक्षिप्त अंश होते हैं जो Users के प्रश्न का तुरंत उत्तर देने के लिए Google के Search Results में दिखाई देते हैं। 

Featured Snippet स्वचालित रूप से उन Webpages से Content को लेता है जिन्हें Google के द्वारा Index किया गया है। Google Featured Snippets के सबसे सामान्य परिणाम Definitions, Lists, Steps और Tables के रूप में होते हैं।

फ़ीचर्ड स्निपेट क्या है? What is Featured Snippets in Hindi?

फ़ीचर्ड स्निपेट किसी Users द्वारा मांगी गई जानकारी का एक संक्षेप उत्तर होता हैं जो आम तौर पर Google के Search Results में सबसे ऊपर दिखाई देते हैं। यह आमतौर पर एक पैराग्राफ, बुलेटेड/क्रमांकित सूची, टेबल या वीडियो के रूप में दिखाई देता है। Google Featured Snippet में Text के रूप में हाइलाइट किए गए अंश को दर्शाया जाता हैं, जिसे ‘Position 0’ के रूप में जाना जाता है।

Featured Snippets को Google ने पहली बार 2014 में सामने लाया जिसने सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO) समुदाय में काफी हंगामा मचा दिया था। Google लगातार परीक्षण कर रहा है और Search Result Pages (SERPs) में सुविधाओं को जोड़ रहा है। 

Search Engine के शुरुआती दिनों के User शायद अब उन साइट्स को नहीं पहचान पाएंगे जिन्हे अब Google बड़े Structured Way में अपने Users के सामने प्रस्तुत करता है। Curated Recipe Links, Top Stories और Knowledge Panels जैसी Search सुविधाएँ अब काफी सामान्य हो गयी हैं – लेकिन यह सब मामूली विशेषताओं वाले Snippets से शुरू हुआ।

Featured Snippets उपयोगकर्ताओं को उनकी Search Query का तुरंत उत्तर प्रदान करते हैं। जब कोई User किसी जानकारी के लिए अपनी Search Query को दर्ज करता हैं, तो उस समय विशेष रुप से एक Featured Snippets के प्रकट होने की अधिक संभावना होती है। जिन्हें Google मुख्यत Organic Search Results के ऊपर प्रदर्शित करता है, जो किसी वेबसाइट के Relevant Data को सूची, तालिका, छवि या वीडियो के साथ दिखाता है।

Featured Snippets

Google Featured Snippet बॉक्स को ऑर्गेनिक खोज परिणामों में अधिक प्रमुखता से रखा गया है, इसलिए इसमें प्रदर्शित होने वाली वेबसाइटें Higher Click-Through Rate (CTR) और अधिक ट्रैफ़िक को आसानी से प्राप्त कर सकती हैं। या हम कहे की Featured Snippet वाली वेबसाइट पर कितने Percent Clicks User द्वारा होते हैं? तो इसका जवाब होगा – Featured Snippets में आने वाली वेबसाइट पर 28% क्लिक होते है। जो Google PageRank सबसे बड़ा कारक है। उम्मीद है आपको फीचर्ड स्निपेट क्या है इसके बारे में यह जानकारी पर्याप्त लगी होगी।    

फ़ीचर्ड स्निपेट कितने प्रकार के होते है? What are the Type of Featured Snippets? 

Featured Snippets क्या है और फ़ीचर्ड स्निपेट कितने प्रकार के होते है या कहे Google Snippet Example कौन से है। Featured Snippets लैंडिंग पृष्ठ के कई Content Points से मिलकर बना होता है, जिसे Google कई प्रकार से प्रदर्शित करता है: इनमे पांच सबसे आम Featured Snippets है – 

1.) Definitions Featured Snippets

2.) List Featured Snippets

3.) Steps Featured Snippets

4.) Table Featured Snippets

5.) Double-Featured Snippets

आइए इन्हे थोड़ा और विस्तार से समझते है।

  • Definition Featured Snippets 

Definition, Featured Snippets का सबसे सामान्य रूप हैं। ये छोटे होते हैं और Webpage पर जो लिखा है उसे प्रदर्शित करते हैं। वे आमतौर पर उन प्रश्नों के लिए दिखाई देते हैं जो “क्या है, क्यों है …” से शुरू होते हैं या “Definition” के लिए सर्च किये जाते हैं। यदि आपको अपने ब्लॉग में इस प्रकार की Query के लिए विशेष रुप से Featured Snippet मिलता है, तो आप Search Result Page के शीर्ष पर होंगे और Users की आपकी वेबसाइट तक पहुँचने की सबसे अधिक संभावना होंगी।

Featured Snippets

जैसा कि आप देख सकते हैं, यह फीचर्ड स्निपेट उपयोगकर्ताओं को “वाशिंग मशीन को किलोग्राम में क्यों मापते हैं?” क्यों मापते हैं इसकी जानकारी और क्लिक करने के लिए एक सम्मोहक कारण प्रदान करता हैं।

  • List Featured Snippets

List के रूप में प्रदान की गई जानकारी यह Featured Snippet का दूसरा रूप है, इन्हें वेबपेज के Content में प्रयोग की गई लिस्ट या एंकर लिंक, या हेडर टैग से निकाला जाता है। यही कारण है कि उचित प्रकार से Content Management System को सही तरीके से उपयोग करना महत्वपूर्ण होता है।

Featured Snippets

यहाँ आपने देखा होगा कि यह List अधूरी है और User को इसे पूरी तरह से देखने के लिए क्लिक करना होगा; इसका मतलब यह है कि अधिकांश Featured Snippet की तुलना में इसकी Click Through-Rate बहुत अधिक होने की संभावना है।

  • Steps Featured Snippets

इन्हें आमतौर पर ऑर्डर की गई सूचियों से लिया जाता है, लेकिन इन्हें हेडर टैग के माध्यम से भी निकाला जा सकता है, खासकर जब “Step 1,” “Step 2,” आदि जैसी भाषा का उपयोग किया जाता है।

Featured Snippets

इस उदाहरण में, आप बहुत सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन आप यह देखने के लिए क्लिक कर सकते हैं कि क्या कोई चित्र या वीडियो हैं जो आपको इस तरह के जटिल कार्य को करने में मदद कर सकते हैं।

  • Table Featured Snippets

आप शायद यह अनुमान लगा सकते है कि इसे कहाँ से लिए गया हैं – यानिकि की वेबपेज पर उपस्थित Table से। यह अपने कंटेंट में जटिल डाटा को व्यवस्थित करने वाले लोगो के लिए एक सर्वोत्तम तरीका हैं, अपने Webpage को Featured Snippet में लाने है क्योकि Google इस तरह की जानकारी को SERPs में प्रदर्शित करने के लिए सीधे Webpage से निकालता है।

Featured Snippets

  • Double-Featured Snippets

कभी-कभी, Google दो Featured Snippets को एक साथ प्रदर्शित करता है या अधिक Valuable Results प्रदान करने के लिए किसी वेबपेज से Image और Data को एक साथ जोड़कर प्रस्तुत करता है।

Featured Snippets

फ़ीचर्ड स्निपेट SEO के लिए क्यों महत्वपूर्ण हैं? Why Featured Snippets is Important for SEO?

Featured Snippets क्या है और Featured Snippet SEO के लिए क्यों महत्वपूर्ण है। यह तो हम जान चुके है की एक Snippet Box एक Google खोजकर्ता को उसकी Query के लिए एक संक्षिप्त उत्तर को प्रदान करता है। 

एक ब्लॉगर के रूप में आपके लिए Google Featured Snippet काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि वे Visitor का ध्यान आकर्षित करते हैं और उनकी आपकी वेबसाइट पर आने की संभावना को बढ़ाते हैं। जब कोई User खोज करता है तो यह वह पहली चीज़ है जो उसमे उत्सुकता को बढ़ाती हैं। यहां कुछ ऐसे लाभ बताये जा रहे हैं जो आपकी वेबसाइट के लिए विशेष रुप से लाभकारी हो सकते हैं:

Click-Through Rate (CTR) में सुधार करता है: जब कोई Snippet उपयोगकर्ताओं को उनकी Query के लिए एक सरल उत्तर देता है, वे उससे अधिक गहन जानकारी के लिए उत्सुक हो जाते हैं। तब वे आपके चुनिंदा लिंक पर क्लिक करके आसानी से जानकारी को पा सकते हैं जिसकी उन्हें तलाश है।

आपकी विश्वसनीयता को बढ़ाता है: Featured Snippet आपके ब्लॉग को किसी विषय पर एक अधिकार के रूप में प्रस्तुत करते हैं। जिससे Users के द्वारा आपको आपके क्षेत्र में एक Valuable Content Provider के रूप में स्वीकार करने की अधिक संभावना बन जाती हैं।

Voice Technology को भुनाने में आपकी मदद करता है: एलेक्सा, सिरी, गूगल असिस्टेंट और माइक्रोसॉफ्ट कॉर्टाना जैसे वर्चुअल असिस्टेंट आमतौर पर अपने यूजर्स की Vocal Search Query का जवाब देने के लिए Featured Snippet का इस्तेमाल करते हैं। Thinkwithgoogle के अनुसार भारत में 75% से अधिक इंटरनेट Users है। कंप्यूटर और मोबाइल उपकरणों से पिछले कुछ समय में Voice Search में 270% की वृद्धि देखी गई हैं।

Featured Snippet यह दर्शाता है कि आपका Content प्रभावी, उपयोगी और अच्छी तरह व्यवस्थित है: Featured Snippet आपके Content का मूल्यांकन करने में आपकी सहायता करते हैं। अगर Google आपकी वेबसाइट को एक Snippet का हिस्सा बनने के लिए चुनता है, तो यह एक अच्छा संकेत है कि आपका Content पाठकों के लिए मूल्यवान है।

Not Interested Visitor की संख्या को कम करने में आपकी मदद करता हैं: Featured Snippet “No-Click Search” (जब कोई User किसी भी Result पर क्लिक नहीं करता है) को बढ़ाता है क्योंकि User को पहले से ही वह मिल जाता है जिसे वह ढूंढ रहा हैं। इसका मतलब यह है कि यदि कोई User आपके लिंक पर क्लिक करता है, तो उसका आपके ब्लॉग पर Interest है जिससे आपको Genuine Visitors मिलने की संभावना अधिक होती है।

ब्लॉग पोस्ट को गूगल फ़ीचर्ड स्निपेट में कैसे लाये? How to Get Blog Posts in Google Featured Snippets?

ब्लॉग पोस्ट को गूगल फ़ीचर्ड स्निपेट में कैसे लाये?, चलिए इसे जानते है। Google’s Featured Snippets के नियमानुसार आपको अपना कंटेंट लिखते वक्त कुछ का ध्यान जरूर रखना चाहिए, जिससे आप आपमें ब्लॉग पोस्ट को गूगल फीचर्ड स्निपेट कैसे लाये यह समझ सकते है:-  

1.) सबसे पहले, आप अपने Webpage पर Targeted Keywords या Keywords Phrase का पूर्ण उपयोग करें जिसे आप चाहते हैं कि Google उसे Snippet के लिए Refer करे।

2.) अपने Header Tag को एक Question के रूप में लिखे और कोशिश करें अपने Keyword को जरूर प्रयोग करें खासकर के अपने H 2 टैग में।

3.) Text Snippet के लिए, हेडर टैग के प्रश्न के उत्तर में कुछ Sentence को अवश्य लिखें, कोशिश करे की वाक्य सरल भाषा में हो तथा उसे सही से ऑप्टिमाइज़ करें।

4.) List Snippet के लिए अपने Content को इस प्रकार से ऑप्टिमाइज़ करना है, जैसे कुछ ऐसे Questions का उपयोग बहुत सारे Trigger Words के साथ Header Tag के रूप में करें और फिर उन्हें नीचे बुलेट पॉइंट के साथ सूचीबद्ध करें। क्योकि Google ज़्यादा से ज़्यादा मुट्ठी भर बुलेट पॉइंटस को ही दिखाएगा, ताकि जो Visitor अधिक देखना चाहते हैं वे आपके पेज पर Click कर सकें, इस प्रकार से आपका CTR बढ़ जाएगा।

5.) Table Snippet के लिए Content में Keyword Phrase को हेडर टैग के रूप में शामिल करें और अपने Content में बड़ी संख्या में पंक्तियों के साथ एक Simple Table बनाएं। जब आप अपने Content को इस तरह ऑप्टिमाइज़ करते हैं तो Google उस Table के कुछ भाग को Featured Snippet में प्रदर्शित करेगा।

एक बार जब आप अपने वेबपेज के कंटेंट को सही तरीके से ऑप्टिमाइज़ कर लेते हैं, तो आप Google Search Console Tool का उपयोग करके देख सकते हैं कि आपने List Snippet, Table Snippet या Text Snippet के लिए अपने Content को सफलतापूर्वक कितना ऑप्टिमाइज़ किया है। ‘Position 0’ सहित प्रत्येक रैंकिंग स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए Search Console का उपयोग सबसे सही निर्णय है, ताकि आप प्रत्येक स्थिति के लिए अलग-अलग CTR, Clicks और अन्य मीट्रिक को देख सकें।

Featured Snippets से सम्बंधित Q & A 

Q:- Featured Snippet में कितने शब्द होते हैं?

A:- Featured Snippet के पैराग्राफ़ की अधिकतम लंबाई लगभग 40 से 50 Words या लगभग 300 Characters की होती है।

Q:- Featured Snippet कैसे चुने जाते हैं?

A:- Featured Snippet वेब सर्च लिस्टिंग से आते हैं, यह Google के स्वचालित सिस्टम द्वारा निर्धारित होता हैं कि कोई सा Webpage किसी Search Query के लिए Highlights के लिए एक अच्छा Featured Snipped बनाएगा या नहीं। 

Q:- SERPs में किस प्रकार का Featured Snippet सबसे आम होता है?

A:- Featured Snippet का सबसे सामान्य प्रकार पैराग्राफ होता है। आमतौर पर, इसमें लगभग 50 Words होते हैं और Search Query से सीधे संबंधित Text के कुछ तत्वों को हाइलाइट या बोल्ड किया जाता हैं।

Q:- Rich Snippet और Featured Snippet में क्या अंतर है?

A:- भले ही इन दोनों को आपकी वेबसाइट से सर्च इंजन द्वारा जेनरेट किए गया हों, लेकिन इनमें अंतर है। Rich Snippet पहले से मौजूद Search Results को बढ़ाते हैं जबकि Featured Snippet उनके Result होते हैं जो सामान्य SERPs Results से ऊपर दिखाई देते हैं।

Q:- क्या Featured Snippet भी Paid होते है?

A:- नहीं Featured Snippet किसी भी प्रकार से Paid नहीं होते है।

Q:- Featured Snippet SEO क्या है?

A:- Snippet, Search Results के समूह में एक Single Search Result है और इसमें आम तौर पर एक Title, एक URL और Webpage का विवरण होता है। Search Engine केवल आपके Content के टुकड़ों का उपयोग उन हिस्सों को भरने के लिए करते हैं जिनसे Snippet बनाते हैं। 

Q:- Featured Snippet को Google ने कब शुरू किया था?

A:- यह Feature गूगल द्वारा 2014 में पेश किया गया। 

Q:- क्या मैं किसी Featured Snippet को Remove कर सकता हूँ?

A:- Featured Snippet को Remove करने के लिए Data No-Snippet Tag का प्रयोग करें। इसके लिए Google ने Featured Snippet से Opt-Out एक ऑप्शन दिया है। आपको केवल डेटा-नोस्निपेट टैग का उपयोग करना है जो पृष्ठ के कुछ भाग को Snippet में प्रदर्शित होने से रोकेगा।

अंत में 
 

इस लेख के माध्यम से हमने आपको “Featured Snippets क्या है और अपने Blog Post को गूगल फीचर्ड स्निपेट में कैसे लाये?” फीचर्ड स्निपेट के बारे में पूरी जानकारी देने का प्रयास किया है, हमें पूरी उम्मीद है कि यह जानकारी आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। अगर कोई सुझाव है तो आप कमेंट बॉक्स के जरिए हम तक पहुंच सकते हैं। आप इस जानकारी को अपने दोस्तों और सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करें। धन्यवाद!

सम्बंधित जानकारियाँ