महिलाओं के लिए होम लोन – पूरी जानकारी हिंदी में।

0
81
महिलाओं के लिए होम लोन
महिलाओं के लिए होम लोन

भारत सरकार महिला सशक्तिकरण के काफी प्रयास कर रही है, महिलाओं के लिए होम लोन की सुविधा भी उसी का एक हिस्सा है। क्योंकि आज के समय में अपना घर खरीदने का सपना चाहे वो पुरुष हो या महिला हर किसी का होता है। 

लेकिन जब आप घर खरीदने जाते हैं तो आपके पास एकमुश्त कीमत अदा करने के लिए पर्याप्त पैसा नहीं होते है तब उस स्थिति में आपके पास होम लोन ही एक मात्र सहारा होता है। लेकिन जब भी बैंक से लोन ले तो महिलाओं के लिए होम लोन के लिए इंटरेस्ट रेट के बारे में जानकारी जरूर प्राप्त करे। 

महिलाओं के लिए होम लोन

अब होमलोन की सुविधा कम दरों पर केवल पुरुषों तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि अब महिलाओं के लिए होम लोन भी रियायती दरों पर उपलब्ध है। अब कामकाजी महिलाएं भी अलग अलग योजनाओं के तहत होम लोन ले सकती हैं। आज महिलाएं भी इस आधुनिक सोसायटी में पुरुषों के साथ अपने परिवार को संपन्न जीवन देने में आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। 

आज महिलाएं भारतीय समाज में अपने बराबर के अ​धिकार के लिए तेजी से आगे आ रही हैं। महिलाओं के लिए होम लोन सुविधा ने महिलाओ को फाइनेंशियल रूप से स्वतंत्र बना दिया हैं, अब वे घर खरीदने जैसे बड़े निर्णय के साथ अपने परिवार पर भी ध्यान दे रही हैं।

मुख्य बिंदु

  • आर्थिक सवतंत्रता के कारण आज ज्यादा से ज़्यादा महिलाएं अपना घर लेने में सक्षम हो रही हैं
  • होम फाइनेंसर महिलाओं के लिए होम लोन ऑफर को आकर्षक शर्तों के साथ पेश करते हैं
  • को-बॉरोअर के रूप में महिलाओं के लिए होम लोन राशि बढ़ जाती है, जिससे बड़ा घर और अधिक टैक्स लाभ लेना सरल हो जाता है
  • जो पहली बार घर खरीद रहे है, उनके लिए PMAY स्कीम महिलाओं के लिए होम लोन पर क्रेडिट सब्सिडी प्रदान करती है लेकिन उसके लिए महिला का प्रॉपर्टी में सह-मालिक होना अनिवार्य है
  • इन सभी सुविधाओ के कारण आज भारत में अधिक से अधिक महिलाओं के पास उनके नाम पर घर का रजिस्ट्रैशन होगा

महिलाओं के लिए होम लोन स्कीम के जरिए होम लोन प्रोवाइडर महिलाओं को विशेष सुविधाये और अवसर प्रदान कर रहे हैं जिससे महिलाएं के लिए अपने घर का सपना पूरा करना आसान बना दिया है वो आसान किस्तों के साथ ताकि लोन उतारने में कोई समस्या ना आये। 

आप हमारे इन आर्टिकल्स को भी देख सकते है 

महिलाओं के लिए होम लोन
महिलाओं के लिए होम लोन

महिलाओं के लिए होम लोन में छिपे हुए खर्च

ऐसे कौन से बैंक हैं जहां से महिलाओं के लिए होम लोन लेना बेहतर होगा। चूंकि एक महिला को होम लोन का निर्णय लेते समय ब्याज दर और कुछ छिपे हुए खर्चों की जानकारी होना सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए हम यहा उन्ही खर्चों के बारे में बता रहे है।

प्रोसेसिंग फीस लेट पेमेंट फीस
एप्लीकेशन फीस प्रीपेमेंट फीस
लीगल फीस पार्ट पेमेंट फीस
कन्वर्जन फीस चेक बाउंस फीस
इवैल्यूएशन फीस एनुअल स्टेटमेंट फीस
फिजिकल विजिट फीस डॉक्यूमेंट रिट्रीवल चार्जेज

महिलाओं के लिए होम लोन के ज़रूरी डॉक्युमेंट्स 

यहा हम आपकी सुविधा के लिए सभी आवश्यक डॉक्युमेंट्स की सूची बता रहे है 

  1. आपके हाल में खिची हुई 3 पासपोर्ट-साइज फोटो
  2. पहचान के लिए कोई प्रमाण पत्र जैसे वोटिंग कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस 
  3. एड्रैस प्रूफ के लिए यूटिलिटी बिल, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या बैंक पसबूक की फोटोकॉपी
  4. गैर-वेतनभोगी ( नॉन-सैलरिईड ) महिलाओ के लिए बिज़नेस एड्रैस का पता 
  5. पिछले छह महीनों की बैंक स्टेटमेंट की कॉपी 
  6. हस्ताक्षर पहचान के लिए हस्ताक्षर किया हुआ कागज 
  7. अपनी व्यक्तिगत संपत्ति और वित्तीय देनदारियों का सारा विवरण
  8. अन्य चल रहे किसी भी तरह के लोन का विवरण

महिलाओं के लिए होम लोन की पात्रता

यह जानने के लिए कि आप महिलाओं के लिए होम लोन के तहत तेज़ी से बैंक फंडिंग के लिए योग्य पात्र हैं या नहीं, यह जानने के लिए आपके केवल कुछ बेसिक पर्सनल विवरण की आवश्यकता होती है जिससे आपकी पात्रता सिद्ध हो सके। इसके लिए आप यहा बताए गये पात्रता मानदंडों को ध्यान से पढ़ें। 

राष्ट्रीयता: भारतीय होना चाहिए 

उम्र: यदि आप वेतनभोगी है तो आपकी उम्र 23 से 62 वर्ष के बीच होनी चाहिए और यदि आपका अपना बिज़नेस है तो आपकी उम्र 25 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए 

रोजगार स्टेटस: यदि आप वेतनभोगी है तो आपको कम से कम 3 वर्ष तक नौकरी का अनुभव और यदि आपका अपना रोजगार है तो उसे स्थिति में कम से कम 5 वर्ष का बिज़नेस की निरंतरता होनी चाहिए 

CIBIL score: सिबिल स्कोर 750 या उससे अधिक होना चाहिए

आप हमारे इन आर्टिकल्स को भी देख सकते है 

महिलाओं के लिए होम लोन
महिलाओं के लिए होम लोन

महिलाओं के लिए होम लोन लेने के लाभ

आज महिलाएं इस बात को समझ रही हैं की महिलाओं के लिए होम लोन के कई सारे लाभ हैं, और यही कारण है की महिलाये होम लोन लेने का विकल्प चुन रही हैं। यहां हम महिलाओं के लिए होम लोन के कुछ लाभ बता रहे हैं:

1 कम ब्याज दरें: होम लोन प्रदान करने वाली कई संस्थाऐ कम ब्याज दर प्रदान कर रही हैं, यदि ब्याज दर कम हो तो उसका इक्वेटेड मंथली इंस्टॉलमेंट (EMI) पर बहुत असर पड़ता है जिससे लोन की अवधि के दौरान काफी पैसे की बचत होती है। 

2. सह-उधारकर्ताओं के रूप में महिलाओं के लाभ: महिलाओं के लिए होम लोन सुविधा से उन्हे अपने पति के साथ सह-लोन कर्ता रूप में अप्लाई करने का मौका मिलता है। दोनों की संयुक्त इनकम से अधिक लोन पात्रता के साथ परिवार की जरूरत के हिसाब से एक उपयुक्त घर चुनने की सुविधा मिलती है। इसके अलावा होम लोन रीपेमेंट पर टैक्स बेनेफिट भी मिलता है। 

नोट: हर को-एप्लिकेंट को मिल रहे टैक्स लाभ की राशि उनके मूल राशि और ब्याज के रीपेमेंट में किए गए योगदान के अनुपात में होती है। 

3 कम स्टाम्प ड्यूटी: सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, जिसमे महिलाओं के लिए होम लोन के लाभ के साथ कई राज्यो में वहा की सरकारों द्वारा होम रेजिस्ट्री पर 1-2% तक कम स्टाम्प ड्यूटी शुल्क लगता है। यनिकी एक महिला ₹80 लाख की प्रॉपर्टी के रेजिस्ट्रैशन पर ₹80,000-₹1,60,000 तक आसानी से बचा सकती है। 

4. PMAY एक गेम चेंजर: प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत परिवार की प्रमुख महिला को प्रॉपर्टी में सह-स्वामित्व बनाने को अनिवार्य बनाती है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और PMAY स्कीम के तहत लो-इनकम ग्रुप यनिकी (LIG) सेगमेंट में, विधवा महिला के साथ-साथ सिंगल महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है। 

महिलाओं को होम लोन क्यों लेना चाहिए

यहा हम आपको कुछ ऐसे कारक बता रहे जिनसे आप समझ जायेगे की वो कौन से कारण है जिनसे महिलाओं को होम लोन लेना चाहिए:

पसंदीदा एप्लीकेंट: महिलाओं के लिए होम लोन देने वाले कई संस्थानों के द्वारा किए गए सर्वेक्षण से प्राप्त आंकड़ों के विश्लेषण से यह पता चलता है कि महिला एप्लीकेंट होने से होम लोन डिफ़ॉल्ट की संभावना कम होती हैं। इसलिए, किसी महिला का होम लोन अप्रूवल होने की संभावनाएं अधिक हो जाती हैं। 

विशेष स्कीम: होम लोन प्रोवाईडर महिलाओं को घर खरीदने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं, और होम लोन स्कीम लॉन्च करते समय महिलाओं को ध्यान में रख रहे हैं और साथ ही कम ब्याज़ दर भी ऑफर कर रहे हैं। 

CLSS: जो महिला पहली बार घर खरीद रही वो महिलाओं के लिए होम लोन की सुविधा के साथ PMAY योजना के तहत ₹2.67 लाख तक की सब्सिडी का लाभ उठा सकती हैं। 

आकर्षक कीमतें: रियल एस्टेट सेक्टर में सुधार के कारण आज कई रियल एस्टेट कंपनिया आकर्षक कीमतों के साथ गुणवत्ता वाली प्रॉपर्टी ऑफर कर रही है। 

रेगुलेटरी पारदर्शिता: रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवलपमेंट एक्ट (RERA) के लागू होने से भारतीय रियल एस्टेट में रेगुलेटरी पारदर्शिता काफी बढ़ गई है। 

आप हमारे इन आर्टिकल्स को भी देख सकते है 

महिलाओं के लिए होम लोन देने वाले बैंक 

वैसे तो कई बैंक है जो महिलाओं को होम लोन दे रहे फिर भी हमने कुछ प्रमुख बैंको की सूची यहा आपकी सुविधा के लिए दी है

1. पंजाब नेशनल बैंक

होम लोन  न्यूनतम ब्याज दर  अधिकतम ब्याज दर 
वेतनभोगी महिला 6.50% 7.35%
स्वरोजगार वाली महिला 6.50% 7.35%

अधिकतम लोन अवधि: 30 साल

प्रोसेसिंग फीस: फिलहाल कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं है। लेकिन आम तौर पर, लोन राशि का 0.35% है, या न्यूनतम 2,500 रुपये और अधिकतम 15,000 रुपये।

2. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

होम लोन  न्यूनतम ब्याज दर  अधिकतम ब्याज दर 
वेतनभोगी महिला 6.40% 7.0%
स्वरोजगार वाली महिला 6.45% 6.80%

अधिकतम लोन अवधि: 30 साल

प्रोसेसिंग फीस: लोन राशि का 0.50% प्लस GST और अधिकतम 15,000 रुपये।

3. बैंक ऑफ बड़ौदा

होम लोन  न्यूनतम ब्याज दर  अधिकतम ब्याज दर 
वेतनभोगी महिला 6.5% 8.75%
स्वरोजगार वाली महिला 6.75% 8.75%

अधिकतम लोन अवधि: 30 साल

प्रोसेसिंग फीस: फिलहाल कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं है। लेकिन आम तौर पर, लोन राशि का 0.50% है, या न्यूनतम 8,500 रुपये और अधिकतम 15,000 रुपये।

4. कोटक महिंद्रा बैंक

होम लोन  न्यूनतम ब्याज दर  अधिकतम ब्याज दर 
वेतनभोगी महिला 6.55%* 8.35%
स्वरोजगार वाली महिला 6.55%* 8.50%

अधिकतम लोन अवधि: 30 साल

प्रोसेसिंग फीस: फिलहाल कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं है। लेकिन आम तौर पर, लोन राशि का 0.25% से 0.50% तक।

5. भारतीय स्टेट बैंक

होम लोन  न्यूनतम ब्याज दर  अधिकतम ब्याज दर 
वेतनभोगी महिला 6.65% 7.05%
स्वरोजगार वाली महिला 6.95% 7.25%

अधिकतम लोन अवधि: 30 साल

प्रोसेसिंग फीस: लोन राशि का 0.40% प्लस GST, या न्यूनतम 10,000 रुपये और अधिकतम 30,000 रुपये।

आप हमारे इन आर्टिकल्स को भी देख सकते है 

6. ICICI बैंक

होम लोन  न्यूनतम ब्याज दर  अधिकतम ब्याज दर 
वेतनभोगी महिला 6.65% 7.35%
स्वरोजगार वाली महिला 6.95% 7.50%

अधिकतम लोन अवधि: 30 साल

प्रोसेसिंग फीस: लोन राशि का 0.50% है, या न्यूनतम 1,100 रुपये।

7. HDFC बैंक 

होम लोन  न्यूनतम ब्याज दर  अधिकतम ब्याज दर
वेतनभोगी महिला 6.70% 7.80%
स्वरोजगार वाली महिला 6.70% 7.85%

अधिकतम लोन अवधि: 30 साल

प्रोसेसिंग फीस: लोन राशि का 0.50% है, या न्यूनतम 3,000 रुपये।

8. Axis बैंक

होम लोन  न्यूनतम ब्याज दर  अधिकतम ब्याज दर
वेतनभोगी महिला 6.90% 8.40%
स्वरोजगार वाली महिला 7.00% 8.55%

अधिकतम लोन अवधि: 30 साल

प्रोसेसिंग फीस: लोन राशि का 1% तक, या न्यूनतम 10,000 रुपये। आवेदन के समय 5,000 रुपये प्लस GST अलग से।

महिलाओं के लिए होम लोन से संबंधित FAQs

Q:- पुरुषों और महिलाओं के लिए होम लोन की दरों में क्या अंतर है?

A:- ज्यादातर बैंक महिलाओं के लिए होम लोन पर ब्याज दर पर 5 से लेकर 10 आधार अंकों की छूट प्रदान करते हैं। यनिकी अगर बैंक की होम लोन दर 6.90% है, तो वह महिलाओं को 6.85% के वार्षिक ब्याज पर लोन देगा।

Q:- महिलाओं के लिए होम लोन प्रदान करने वाले सबसे अच्छे पब्लिक सेक्टर बैंक कौन से हैं?

A:- वर्तमान में कम ब्याज दरों के साथ होम लोन देने वाले बैंक, SBI, HDFC, ICICI और PNB है जो महिलाओं के लिए होम लोन देने वाले सबसे अच्छे बैंक हैं।

Q:- क्या बैंक 100 प्रतिशत तक होम लोन दे सकता हैं?

A:- कोई भी बैंक या हाउसिंग लोन फाइनेंस कंपनियां किसी भी संपत्ति की कीमत का 100% राशि लोन के रूप में नहीं अप्रूव करता हैं। अधिकतर सभी लोन प्रोवाईडर आम तौर पर, फाइनेंसर संपत्ति की कीमत का 10% से 30% खुद से लगाने को कहते हैं।

अंत में

हमनें इस लेख के माध्यम से आपको “महिलाओं के लिए होम लोन” के बारें में सम्पूर्ण जानकारी देने प्रयास किया गया है, हमे पूरी उम्मीद है म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर कैसे बने यह जानकारी आपके लिये काफी उपयोगी साबित होगी।

यदि इस आर्टिकल से सम्बन्धित आपके पास कोई सुझाव हो तो कमेंट बाक्स के माध्यम से आप उसे हम तक पंहुचा सकते है। आप इस जानकारी को अपने दोस्तों और सोशल मिडिया पर जरूर शेयर करे। आपका धन्यवाद!

आप हमारे इन आर्टिकल्स को भी देख सकते है